पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ममता वाहन संचालकों ने किया प्रदर्शन

ममता वाहन संचालकों ने किया प्रदर्शन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर | ममतावाहन बेरोजगार संचालक संघ के सदस्यों ने शुक्रवार को खासमहाल स्थित सिविल सर्जन (सीएस) कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया और सीएस डॉ विभा शरण को ज्ञापन सौंपा। इसके माध्यम से वाहन संचालकों ने वाहन का पैसा साप्ताहिक भुगतान करने, मोबाइल रिचार्ज के लिए प्रत्येक माह तीन सौ रुपए देने जिन पंचायत क्षेत्र में ममता वाहन है, उसे मनमानी ढंग से नहीं हटाने आदि की मांग की है। मौके पर दिल बहादुर, निमाई चन्द्र गोराई, सरोज कुमार, चितरंजन मंडल आदि उपस्थित थे।