25 डाकघर शहर मेंं
25 डाकघर शहर मेंं
जमशेदपुरमें 25 डाकघर हैं। इसमें से 20 डाकघरों से चिट्ठियों का वितरण किया जाता है, जबकि 5 में केवल डाक संबंधित काम होते हैं। बिष्टुपुर में प्रधान डाकघर है। इन डाकघरों से रोजाना लगभग 1.2 लाख चिट्ठियों का वितरण किया जाता है। 225 डाकियों पर घर-घर चिट्ठियां पहुंचाने की जिम्मेदारी है। शहर के डाकघरों का 831001 से लेकर 831020 तक पिन कोड है। (स्रोत-डाक विभाग, जमशेदपुर)