पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिक्षा से ही समाज राष्ट्र का विकास संभव: सुनील िसंह

शिक्षा से ही समाज राष्ट्र का विकास संभव: सुनील िसंह

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सरायकेला-खरसावांके जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी सुनील सिंह ने कहा कि शिक्षा के बिना समाज राष्ट्र का विकास संभव नहीं है। मेहनत और लगन से हर ऊंचाईयों पर पहुंचा जा सकता है। इसके लिए शिक्षा ही एकमात्र माध्यम है। वे गम्हरिया स्थित प्लस टू उच्च विद्यालय में रोटरी क्लब आॅफ जमशेदपुर उषा पारस स्मृति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा प्राप्त कर समाज राष्ट्र का नाम रोशन करने की अपील की। रोटेरियन विजय मेहता ने क्लब के कार्यों की सराहना करते हुए कहा समाज के जरूरतमंदों के लिए रोटरी क्लब का योगदान महत्वपूर्ण है। क्लब की अध्यक्ष केटी गब्बा ने अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा क्लब का लक्ष्य वर्ष 2017 तक देश के लोगों को पूर्ण रूप से साक्षर बनाने का है। समारोह को समन्वयक विनय कुमार सिंह, आर भरत आदि ने संबोधित किया। इससे पूर्व रोटरी क्लब की ओर से नवनिर्मित महिला शौचालय का उदघाटन अतिथियों ने किया। मौके पर एन सिंघल, गोपाल तनेजा, सरोज तनेजा, सतनाम कपुला, अनिल पांडेय, अरूणा तनेजा, खोकन दत्ता, गीता दुबे, विनय सिंह, मिठाई लाल समेत काफी संखा में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।