लोगों की दी गई कानून की जानकारी
पटमदा| पटमदाके बामनी प्राथमिक विद्यालय परिसर में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमशेदपुर के द्वारा चलंत लोक अदालत सह जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में आस-पास के गांवों से पहुंचे ग्रामीणों के बीच कानूनी की जानकारी दी गई। जमशेदपुर सिविल कोर्ट के अधिवक्ता शिव शंकर प्रसाद ने कहा कि कानून के प्रति सभी लोगों को जागरूक होने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति अगर किसी को भी धर्म के नाम पर लड़का-लड़की के नाम तथा जाति के नाम पर प्रताड़ित करते हैं, तो वो भी कानूनी अपराध है।