पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फैक्ट्री में लगी आग,35 लाख का हुआ नुकसान

फैक्ट्री में लगी आग,35 लाख का हुआ नुकसान

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चांडिलथाना अंतर्गत रामगढ़ केनाल के समीप प्लास्टिक कचरा फैक्ट्री में शुक्रवार की रात करीब 2.30 बजे आग लगने से लगभग 35 लाख रुपए की संपत्ति राख हो गई। आग की चपेट में आने से विशाल कर्मकार (25 वर्ष) नामक युवक गंभीर रूप से झुलस गया। फैक्ट्री के संचालक सुखराम कर्मकार ने बताया कि रात 2.30 बजे चौकीदार ने सूचना दी कि प्लास्टिक कचरे के गोदाम में आग लग गई है। देखते ही देखते आग ने प्रचंड रूप धारण कर लिया। इससे गोदाम सहित बाहर रखे 150टन से ज्यादा प्लास्टिक कचरा आग की चपेट में गया। आग की लपटों ने फैक्ट्री के अंदर रखी ग्राइंडर मशीन,15 केबीए का जेनेरेटर, प्रेशर मशीन इत्यादि को भी अपनी चपेट में ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही चांडिल एसएसआई सुरेन्द्र यादव पुलिस कर्मियों के साथ वहां पहुंचे। आग लगने के 1.30 घंटे बाद जमशेदपुर से चार दमकल वाहन आया। चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस दौरान प्लास्टिक जलने से निकले लावे की चपेट में आने से संचालक के बेटे विशाल कर्मकार का पांव गंभीर रूप से जल गया। उसका लाइफ लाइन जमशेदपुर में इलाज चल रहा है। चांडिल पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है। प्लास्टिक कचरा फैक्ट्री के अन्दर अग्निशामक उपकरण के नहीं होने के साथ साथ फैक्ट्री कैंपस में पानी की भी समुचित व्यवस्था नहीं थी।