- Hindi News
- अधिवक्ताओं ने सीजे को दिया छऊ नृत्य का मुखौटा
अधिवक्ताओं ने सीजे को दिया छऊ नृत्य का मुखौटा
झारखंडहाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश (सीजे) वीरेंद्र सिंह के शहर पहुंचने पर झारखंड स्टेट बार काउंसिल, जमशेदपुर बार एसोसिएशन और सरायकेला बार एसोसिएशन ने शनिवार को सर्किट हाउस में उनका स्वागत किया। सरायकेला जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विश्वनाथ रथ के नेतृत्व में अधिवक्ताओं के प्रतिनिधिमंडल ने सर्किट हाउस में झारखंड के मुख्य न्यायाधीश वीरेंद्र सिंह को विश्व प्रसिद्ध सरायकेला के छऊ नृत्य का मुखौटा देकर सम्मानित किया। एसोसिएशन के अधिवक्ता ओमप्रकाश ने कहा कि मुख्य न्यायाधीश को एक मांग पत्र भी सौंपा गया है। पत्र में एसोसिएशन ने त्वरित न्याय दिलाने की दिशा में कदम उठाने की अपील की है। प्रतिनिधिमंडल में अधिवक्ता जेएन पांडा, भीम सिंह कुदादा, असित षाड़ंगी, पीएन दास, ओमप्रकाश शामिल थे। दूसरी ओर, झारखंड बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन राजेश कुमार शुक्ल, प्रकाश झा, जमशेदपुर बार एसोसिएशन के महासचिव अनिल तिवारी, उपाध्यक्ष मो. कासिम, जमशेदपुर कोर्ट के लोक अभियोजक वीरेंद्र प्रसाद समेत कई अधिवक्ताओं ने मुख्य न्यायाधीश को गुलदस्ता भेंट किया। बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन राजेश शुक्ल ने कहा कि मुख्य न्यायाधीश निजी दौरे पर जमशेदपुर पहुंचे हैं और परिवार समेत टाटा मोटर्स, टाटा स्टील शहर का भ्रमण करेंगे।
चीफ जस्टिस को छऊ नृत्य का मुखौटा भेंट करते अधिवक्ता।
झारखंड के चीफ जस्टिस वीरेंद्र सिंह शनिवार को निजी दौरे पर सपरिवार शहर पहुंचे। शहर पहुंचने के बाद चीफ जस्टिस ने अपनी प|ी रिश्तेदारों के साथ दो घंटे तक टाटा मोटर्स प्लांट का भ्रमण किया। उन्होंने टाटा मोटर्स के सभी प्लांट का भ्रमण कर वाहन बनाए जाने के सभी उपकरण देखे और जानकारी हासिल की। चीफ जस्टिस के प्लांट दौरे के क्रम में टाटा मोटर्स के अधिकारी के मोहन कादयान समेत कई पुलिस अधिकारी मौजूद थे। शाम में टाटा मोटर्स से सर्किट हाउस जाने के क्रम में उन्होंने जुबिली पार्क अवस्थित लेजर शो का आनंद लिया। इसके बाद सेंटर फॉर एक्सीलेंस पहुंचे, जहां उन्होंने टाटा स्टील के स्थापना काल से लेकर रतन टाटा, दोराबजी टाटा, जेआरडी टाटा के जीवनी से जुड़ी कई चीजों से अवगत हुए। इससे पहले शनिवार दोपहर सर्किट हाउस पहुंचे चीफ जस्टिस वीरेंद्र सिंह की अगुवाई जिले के प्रधान जज अनंत विजय सिंह, उपायुक्त डॉ अमिताभ कौशल, एसएसपी एवी होमकर ने की। रविवार को चीफ जस्टिस ट्राइबल कल्चर सोसायटी डिमना लेक का भ्रमण करेंगे। उसके बाद रांची लौट जाएंगे।