- Hindi News
- कदमा : शादी का झांसा देकर युवती का किया यौन शोषण
कदमा : शादी का झांसा देकर युवती का किया यौन शोषण
कदमानिवासी एक युवती ने जुगसलाई गौरीशंकर रोड निवासी सह कपड़ा विक्रेता शाकिब हुसैन पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण और शादी करने के लिए धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाने का आरोप लगाया। इस संबंध में शनिवार को भाजपा नेत्री लख्खी सिंह की अगुवाई में पीड़िता ने कदमा थाना में लिखित शिकायत की।
इसके बाद पुलिस आरोपी शाकिब हुसैन को साकची स्थित कपड़ा दुकान से गिरफ्तार कर कदमा थाना ले गई। वहां भाजपा नेत्री उनके समर्थकों ने जमकर हंगामा किया और आरोपी के साथ गाली- गलौज की। इस दौरान कदमा थाना में करीब घंटाभर हंगामा चला। पीड़िता के अनुसार, चार वर्ष पूर्व उसकी दोस्ती शाकिब हुसैन से हुई थी। शाकिब ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण भी किया। लेकिन बाद में वह शादी करने से इनकार करने लगा। शाकिब और उसके घरवाले शादी करने के लिए धर्म परिवर्तन करने की बात करने लगे। इसके लिए 4 फरवरी को शाकिब शादी करने की बात कर युवती को अपने साथ ले गया। युवती ने वहां से निकलने का प्रयास किया, तो शाकिब के साथी रिंकू, भाई सारिक, सबा हुसैन आदि ने मारपीट बदसलूकी की। इसके बाद वहां भीड़ जुट गई।
पुलिस के अनुसार, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। पीड़िता की मेडिकल जांच कराई जाएगी।
कदमा थाना में पीड़ित युवती।