पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रतिभा को पहचान दिलाएगी आईडब्ल्यूआर

प्रतिभा को पहचान दिलाएगी आईडब्ल्यूआर

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
साकची में आईडब्ल्यूआर की वेबसाइट लांच

सिटीरिपोर्टर|जमशेदपुर

भारतने विश्व को बहुत कुछ दिया है। अभी भी यहां ऐसे लोगों की कमी नहीं है, जो अपनी प्रतिभा की बदौलत विश्व में भारत का नाम रौशन करते हैं। ऐसे ही भारतीय प्रतिभाओं को सामने लाने और उनकी प्रतिभा को पूरे विश्व में एक नई पहचान दिलाएगी इंडियास वर्ल्ड रिकार्ड (आईडब्ल्यूआर)।

शनिवार को साकची स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियर्स में आईडब्ल्यूआर की वेबसाइट की लांचिंग करते हुए फाउंडेशन का गठन किया गया। फाउंडेशन के कीपर ऑफ रिकॉर्ड प्रणव कुमार ने पत्रकारों से कहा कि संस्था उन सभी इंडिया स्पेशल एचीवमेंट्स का रिकॉर्ड रखेगी, जो देश को विश्व में गौरवान्वित कर सके। उन्होंने कहा कि भारतीय व्यक्ति, व्यक्तियों के समूह या संस्था द्वारा हासिल की गई असाधारण उपलब्धियों को खोज कर रिकॉर्ड दर्ज करना और उन्हें रिकॉर्ड होल्डर की ख्याति प्रदान करना मुख्य उद्देश्य होगा। मौके पर संजय शर्मा, सुभोजीत भट्टाचार्या, राकेश कुमार सिंह, अनिल कुमार सिंह मौजूद थे।