पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वार्ड, पंचायत परिसीमन का प्रस्ताव आयोग ने लौटाया

वार्ड, पंचायत परिसीमन का प्रस्ताव आयोग ने लौटाया

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मिलीं कई खामियां, नए सिरे से भेजा जाएगा

सिटीरिपोर्टर|जमशेदपुर

जिलाप्रशासन की ओर से पंचायती राज व्यवस्था के तहत वार्ड, पंचायत समिति सदस्य जिला परिषद की सीटों के परिसीमन के लिए भेजा गया प्रस्ताव राज्य निर्वाचन आयोग ने लौटा दिया है। आयोग ने नए सिरे से प्रस्ताव भेजने का आदेश जिला पंचायती राज पदाधिकारी कार्यालय को दिया है। गुरुवार को आयोग ने पंचायती राज व्यवस्था से जुड़े अधिकारियों को भी रांची बुलाया था। इससे पूर्व भेजे गए प्रस्ताव की आयोग ने समीक्षा की, तो पाया कि इसमें कई खामियां हैं। मसलन गुड़ाबांधा प्रखंड में पंचायत का गठन करने में जनसंख्या का ख्याल नहीं रखा गया है। इसके अलावा कई प्रखंडों में नक्शा और जनगणना के आधार में अनियमितता है।

मालूम हो कि आयोग के आदेश पर 500 की आबादी पर वार्ड सदस्य, पांच हजार की आबादी पर पंचायत समिति सदस्य और 50 हजार की आबादी पर जिला परिषद सदस्य के निर्वाचन क्षेत्र का गठन किया जाना है। इसके लिए आयोग ने प्रस्ताव भी मांगा था। जिला पंचायती राज पदाधिकारी कार्यालय सोमवार से नए सिरे से प्रस्ताव तैयार करेगा।