झामुमो का प्रदर्शन कल, प्रभारी नियुक्त
जमशेदपुर|झारखंड मुक्तिमोर्चा (झामुमो) सोमवार को जिले के सभी प्रखंड कार्यालय और नगर निकाय कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन करेगा। यह जानकारी झामुमो जिला समिति के संगठन सचिव प्रीतम हेम्ब्रम ने शनिवार को विज्ञप्ति जारी कर दी है। इसमें उन्होंने कहा है कि केंद्रीय कमेटी के निर्देशानुसार भूमि अधिग्रहण अध्यादेश, स्थानीय नीति लागू किए बिना शिक्षकों की बहाली और अवैध बस्तियों को मलिकाना हक देने के विरोध में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए सभी प्रखंड में प्रभारियों की नियुक्ति की गई है। इसमें बागबेड़ा प्रखंड का दांतुराम बेसरा, धालभूमगढ़ प्रखंड चकुलिया प्रखंड का महावीर मुर्मू, चाकुलिया नगर निकाई गुडाबांधा प्रखंड का आदित्य प्रधान, घाटशिला मुसाबनी प्रखंड का रामदास सोरेन, डुमरिया प्रखंड का सागेन पूर्ति प्रीतम हेम्ब्रम, जमशेदपुर प्रखंड का मोहन कर्मकार संजीव सरदार, जुगसलाई नगरपालिका का शेख बदरुद्दीन, प्रमोद लाल मो. सिकंदर, जमशेदपुर अक्षेस का हिदायत खान, उपेंद्र सिंह कमलजीत कौर, मानगो अधिसूचित क्षेत्र का राजू गिरी, राज लकड़ा, अमृत प्रसाद श्रीवास्तव, पटमदा प्रखंड का मोहन कर्मकार मंगल कालिंदी, बोड़ाम प्रखंड का लालटू महतो और पोटका प्रखंड का देवजीत मुखर्जी, कालीपदो गोराई हरिशंकर चौबे को प्रभारी बनाया गया है।