- Hindi News
- गैलेक्सी स्टार की खिताबी जीत सहारा एकादश बना उपविजेता
गैलेक्सी स्टार की खिताबी जीत सहारा एकादश बना उपविजेता
जमशेदपुर| गैलेक्सीस्टार ने सहारा एकादश को छह विकेट से पराजित कर रेलवे लोको कॉलोनी स्थित सेरसा मैदान में आयोजित द्वितीय ब्लू बिलियन चैलेंज कप क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया। शनिवार को खेले गये फाइनल मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी सहारा एकादश की पूरी टीम 9.4 ओवर में महज 50 रनों के कुल योग पर सिमट गई। जवाब में गैलेक्सी स्टार ने 5.3 ओवर में चार विकेट पर जीत के लिए जरूरी 51 रन ठोक डाले। विजेता टीम के रवि को मैन ऑफ फाइनल एवं उपविजेता टीम के कप्तान मंजीत को प्लेयर ऑफ टूर्नामेंट घोषित किया गया। फाइनल मैच की समाप्ति के बाद विजेता-उपविजेता टीम एवं अन्य पुरस्कार विजेता खिलाडि़य़ों को जमशेदपुर मध्य के जिला परिषद सदस्य राजकुमार सिंह ने पुरस्कृत किया। मौके पर परसुडीह मंडल भाजपा के अध्यक्ष पंकज सिन्हा, लोको मध्य विद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य श्यामानंद झा, ब्लू बिलियन क्लब के शुभचिंतक राजेंद्र प्रसाद, वाइ नागेश्वर राव, बी केशव राव, जी लक्ष्मण राव, वी केशव रेड्डी, शंभू मुखी आदि आमंत्रित अतिथि के रूप में मौजूद थे। टूर्नामेंट को सफल बनाने में अंपायर शंकर राव (शंकु), सीएच मधु, के नरसिंह राव, स्कोरर केवीआर मूर्ति एम रामकृष्णा तथा आयोजक क्लब के गौतम कुमार, के राजू (तम्मू), एम डिल्लेश्वर राव (पोट्टी), डी प्रशांत, लखबीर सिंह, संजय करुआ, सुदीप दानियल चौधरी, एम शिवा, वेंकटेश्वर दास, किरण, प्रताप, अजय, संतोष, दुला, रवि, गौरव, अंशु, अमित, अक्षय डे, सोनू आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
पुरस्कार विजेता : विजेता टीम गैलेक्सी स्टार, उपविजेता टीम सहारा एकादश, अनुशासित टीम सरना स्पोर्टिंग, मैन ऑफ फाइनल रवि (गैलेक्सी), मैन ऑफ सीरीज मंजीत (सहारा), बेस्ट बैटसमैन आरिफ (गैलेक्सी), बेस्ट बॉलर छोटू (गैलेक्सी)।
रेलवे लोको कॉलोनी में आयोजित द्वितीय ब्लू बिलियन चैलेंज कप क्रिकेट टूर्नामेंट की विजेता गैलेक्सी स्टार।