एसपी गौतम का सैकड़ा
स्पोर्ट्स रिपोर्टर | जमशेदपुर
कीनन स्टेडियम में रणजी ट्रॉफी ग्रुप सी के मैच में शनिवार को एसपी गौतम के शानदार शतक (150 रन), इशांक जग्गी के अर्धशतक (63 रन) और वरुण एरोन के 48 रनों की बदौलत झारखंड ने पहली पारी में 387 रनों का स्कोर खड़ा कर 157 रनों की बढ़त ले ली। झारखंड ने मैच के दूसरे दिन शनिवार को दो विकेट पर 102 रनों से आगे खेलना शुरू किया। एसपी गौतम ने एक तरफ से चट्टान की तरह मैदान पर अड़ गए। दूसरे छोर से विकेट झड़ते रहे। कल के नाबाद बल्लेबाज अपने आठ रन को 22 रन तक पहुंचाने के बाद सूरज यादव की गेंद पर विकेट के पीछे नकुल शर्मा के हाथों लपके गए। सौरभ तिवारी खाता खोले बगैल स्लिप पर लपके गए।
चारदिवसीय रणजी में गौतम का पहला शतक
वर्तमानसत्र में टीम से बाहर चल रहे एसपी गौतम को बल्लेबाज के नाते दो मैचों के लिए टीम में शामिल किया है। पिछले मैच में गोवा के खिलाफ खेले गए मैच में एसपी गौतम ने 76 रनों की पारी खेली थी। एसपी गौतम ने 26 रनों से आगे खेलते हुए 102 गेंदों पर सात चौके की मदद से 50 रन बनाए। गौतम ने अपना पहला शतक 214 गेंदों पर 12 चौके की मदद से बनाए। 150 रन बनाने में गौतम ने 270 गेंदों का सामना किया और 18 चौके जड़ दिए। मध्यमक्रम के दूसरे बल्लेबाज इशांक जग्गी ने 93 गेंदों पर छह चौके की मदद से अर्धशतक लगाया।
सर्विसेज पहली पारी : 230 रन
झारखंड पहली पारी (2/102 रन से आगे) रन गेंद 4 6
गौतमकै. पालीवाल बो.सूरज 150 271 18 0
रितुराज कै.नकुल बो. सूरज 22 39 5 0
सौरभ तिवारी कै.गुप्ता बो.सूरज 00 08 0 0
जग्गी कै. नकुल बो. रौशन 63 121 6 0
देवव्रत कै. नकुल बो. रौशन 04 14 0 0
कौशल कै. नकुल बो. रौशन 01 14 0 0
एरोन रन आउट (सूरज यादव) 48 83 4 0
नदीम स्टंप नकुल बो. सौरभ 14 27 1 0
समर कादरी नाबाद 0 1 0 0
अतिरिक्त:28,
कुल: 387 रन (108.3ओवर)
विकेटपतन : 3-135,4-141, 5-248, 6-264, 7-266, 8-354, 9-387, 10-387
गेंदबाजी:सूरज यादव 31-4-99-3, रौशन राज 28-5-111-3, दीपक पुनिया 19-1-82-0, सौरभ कुमार 11.3-1-22-1, सुमित सिंह 19-6-52-1.
कीनन स्टेडियम में शनिवार को झारखंड के एसपी गौतम बल्लेबाजी करते हुए। गौतम ने 150 रन बनाए।