पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नौकरी के नाम पर आठ हजार लोगों से ठगे करोड़ों

नौकरी के नाम पर आठ हजार लोगों से ठगे करोड़ों

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुलिसने ग्लेज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा नौकरी के नाम पर आठ हजार युवाओं से करोड़ों रुपए की ठगी करने का मामला दर्ज किया है। इस कंपनी का कार्यालय परसुडीह थाना अंतर्गत यशोदा नगर में संचालित है। गोविंदपुर पुलिस ने मंगलवार को कंपनी के कार्यालय में छापामारी कर सरायकेला-खरसावां जिले की तीन युवतियों को मुक्त कराया और उनके घरवालों को सौंप दिया। इसके अलावा कंपनी में काम कर रहे कुछ युवकों को गोविंदपुर थाना ले जाकर पूछताछ की गई। शेषपेज 15 पर

^ग्लेज इंडिया ने नौकरी का झांसा देकर करोड़ों रुपए ठग लिया है। कंपनी का संचालक फरार है। जांच की जा रही है।\\\' विनोदकु. सिंह, परसुडीह,थाना प्रभारी

क्या है मामला

कंपनी में काम करने वाली सरायकेला-खरसावां की मगरमती के पिता जगमोहन ने बताया कि सुनीता हेंब्रम नामक महिला ने उनकी बेटी सहेलियों को काम दिलवाने के लिए कंपनी में 15-15 हजार रुपए जमा कराए थे। काम तो उन्हें मिल गया, लेिकन तीन माह से पैसा नहीं मिला। अब इन लड़कियों को बाहर भेजने की तैयारी थी, लेकिन सबने मना कर दिया, तो उन्हें बंधक बना लिया गया।

कंपनी के खिलाफ थाना में शिकायत दर्ज करातीं पीड़ित युवतियां।