विकास में लगता है समय : पूजा मारवाह
विकासफर्राटा दौड़ की तरह नहीं, मैराथन दौड़ जैसा होना चाहिए। क्योंकि किसी भी चीज का विकास एकाएक नहीं हो सकता। समग्र विकास धीरे- धीरे ही आकार ले सकता है। उक्त बातें शुक्रवार को चाइल्ड राइट एंड यू (क्राई ) की सीईओ पूजा मारवाह ने कहीं। वह एक्सएलआरआई में आयोजित लीडरशिप प्रोग्राम को संबोधित कर रही थीं।
प्रबंधन के छात्रों में लीडरशिप क्वालिटी विकसित करने और उन्हें आधुनिक औद्योगिकीकरण से जोड़ने के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। मारवाह ने कहा कि मानव जीवन की क्या महत्ता है, पहले इसे समझने की जरूरत है। इसके बाद ही आप एक व्यक्ति के रूप में क्या कर सकते हैं इसे जान सकते हैं। इसके लिए हमें एकेडमिक दायरे से बाहर निकल कर सोचना होगा। तभी हम समाज में हो रहे विकास को जान पाएंगे। कार्यक्रम में प्रोफेसर मनीष सिंघल जॉर्ज कोबन ने भी अपनी बातें रखीं। कार्यक्रम में पीजीडीएम जीएमपी प्रोग्राम के लगभग 100 छात्र मौजूद थे।