पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अध्यक्ष ने कोई काम नहीं किया : खान

अध्यक्ष ने कोई काम नहीं किया : खान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर | जुस्कोश्रमिक यूनियन के सहायक सचिव मुबीन खान ने एक बार फिर यूनियन अध्यक्ष रघुनाथ पांडे पर निशाना साधा है। मुबीन खान ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि जुस्को का चुनाव हुए आठ माह से अधिक समय हो गया है। इस दौरान अध्यक्ष रघुनाथ पांडे ने कंपनी के 1500 कर्मचारियों के हित में अब तक कोई काम नहीं किया है। अध्यक्ष ने चुनाव के समय जुस्को कर्मियों से ग्रेड मैपिंग करवाने का वादा किया था। इसके अलावा ऑटोमेशन और डीवीजीआर भी नहीं करवा पाए हैं। इस तरह से अध्यक्ष मजदूर हित में काम करने में विफल रहे हैं। उन्हें अब पद से इस्तीफा देकर यूनियन की राजनीति से संन्यास ले लेना चाहिए।