भगत सिंह जयंती पर कल सजेगा कीर्तन दरबार
जमशेदपुर | शहीद-ए-आजमभगत सिंह जयंती गौरीशंकर रोड गुरुद्वारा सिख नौजवान सभा गुरु की गोद में मनाएगी। इस संबंध में शुक्रवार को सभा के प्रधान सह भाजपा नेता अमरदीप सिंह भाटिया की अध्यक्षता में गुरुद्वारा परिसर में बैठक हुई। अमरदीप ने कहा कि सुबह नितनेम के पाठ के बाद कीर्तन दरबार सजेगा। दोपहर एक बजे से संगत के बीच गुरु का अटूट लंगर भी बंटेगा। इससे पूर्व सभा द्वारा जुगसलाई फाटक स्थित भगत सिंह चौक पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। बैठक में हरदीप सिंह छनिया, बलविंदर सिंह, मनिंदर सिंह, रवींद्र सिंह, जितेंद्र सिंह, हरपाल सिंह, सतिंदरपाल सिंह, गुरविंदर सिंह, जसपाल सिंह आदि उपस्थित थे।