पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सिदो कान्हू स्कूल में सफाई अभियान

सिदो कान्हू स्कूल में सफाई अभियान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डीएसई ने की अभियान की समीक्षा

जमशेदपुर | स्वच्छभारत, स्वच्छ विद्यालय अभियान को लेकर जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय में शुक्रवार को डीएसई इंद्रभूषण सिंह की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई। इसमें एडीपीओ प्रकाश कुमार के अलावा सभी प्रखंड के प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी शामिल हुए। इस दौरान प्रत्येक प्रखंड के विद्यालयों में स्वच्छता पर आधारित कार्यक्रम आयोजित करने का निर्देश दिया गया।

डीएसई ने कहा कि कार्यक्रम की शुरुआत 25 सितंबर को हुई थी, जो 14 नवंबर तक चलेगा। इस दौरान स्वच्छता के साथ स्वास्थ्य संबंधित विभिन्न पहलुओं की जानकारी विद्यार्थियों और ग्रामीणों को दी जाएगी। अभियान के दौरान प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी।

सिदो-कान्हू स्कूल में साफ-सफाई करते पार्षद राजकुमार सिंह।