पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्कूली छात्रों ने किया यूसील का दौरा

स्कूली छात्रों ने किया यूसील का दौरा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर | जुस्कोस्कूल साउथ पार्क के कक्षा दसवीं के छात्रों को शुक्रवार को यूरेनियम कारपोरेशन आफ इंडिया लिमिटेड (यूसीएल), तुरामडीह का भ्रमण कराया गया। स्कूल की प्रिंसिपल शोभना डे ने कहा कि छात्रों के विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाने के लिए इस ट्रिप का आयोजन किया गया ताकि वे जो किताबों में पढ़ रहे हैं उसे आंखों से देखकर महसूस कर सकें। यूसीएल भ्रमण के दौरान छात्र इनफारमेशन सेंटर के साथ न्यूक्लियर पावर साइकिल को देखकर यह समझे कि इसकी उपयोगिता क्या है। इस दौरान छात्र माइनिंग प्रोसेस को भी देखे। छात्रों के साथ स्कूल की वाइस प्रिंसिपल सोमा बनर्जी गुरुप्रीत सिंह थी जो छात्रों को यूसीआईएल की गतिविधियों को विस्तार से बता रहीं थीं।