जानलेवा हमला के दो आरोपी बरी
जमशेदपुर | जिलाजज 5 पीयूष कुमार की अदालत ने शुक्रवार को जानलेवा हमला के आरोपी जयप्रकाश मिश्रा और ओम प्रकाश मिश्रा को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया। दोनों पर टेल्को कार्तिकनगर निवासी मनोज कुमार गुप्ता ने गोविंदपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी, जिसमें जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया था। घटना 19 जनवरी 2008 की रात की है।