पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जुगसलाई : छिनतई का आरोपी धराया

जुगसलाई : छिनतई का आरोपी धराया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर | जुगसलाईपुलिस ने महिला से मोबाइल नकदी छिनतई करने के आरोपी कदमा उलियान निवासी प्रकाश कुमार मुखी को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया। उसके पास से घटना में इस्तेमाल की गई बाइक और महिला से छीना गया मोबाइल पुलिस ने बरामद कर लिया है। यह जानकारी शुक्रवार को जुगसलाई थाना में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में थाना प्रभारी अशोक गिरि ने दी। उन्होंने बताया कि गत 18 अगस्त को घोड़ा चौक स्थित तापड़िया बिल्डिंग के पास महिला रीना अरोड़ा मोबाइल रिचार्ज कर घर जा रही थी, तभी आरोपी ने बाइक से धक्का मारकर मोबाइल पांच सौ रुपए की छिनतई कर फरार हो गए थे। प्रेस कांफ्रेंस में प्रशिक्षु अवर निरीक्षक सह अनुसंधान पदाधिकारी सीमा कुमारी भी उपस्थित थीं।