पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गोविंदपुर : धोखाधड़ी की प्राथमिकी

गोविंदपुर : धोखाधड़ी की प्राथमिकी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर | जोजोबेड़ाशिव मंदिर के पास रहने वाली प्रियंका कुमारी ने गुरुवार को गोविंदपुर थाना में अनूप सरकार के खिलाफ धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी में प्रियंका ने कहा है कि अनूप उसे हीरोइन बनाने का झूठा आश्वासन देकर कोलकाता ले गया। वहां एक फिल्म बनाई और 24 हजार रुपए का पांच चेक दिया। वह चेक लेकर बैंक पहुंची, तो पता चला कि बैंक खाता बंद हो चुका है। 19 सितंबर को प्रियंका अपने घर लौटी। अनूप सरकार भी उसके घर आया और मारपीट कर सामान लेकर चला गया।