पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 12 लोहा कंपनियों की सेल टैक्स विभाग ने की जांच

12 लोहा कंपनियों की सेल टैक्स विभाग ने की जांच

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर. वाणिज्यकर (सेल टैक्स) विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार को शहर सहित आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र के 12 लोहा बनाने वाली कंपनी और बड़े कारोबारियों के प्रतिष्ठानों की जांच सह निरीक्षण किया। इस दौरान लोहा का कारखाना चलाने और बड़े पैमाने पर लोहा का कारोबार करने वाले कंपनियों के प्लांट कार्यालय पर एक साथ धावा बोला। टीम में करीब 60 अधिकारियों को शामिल किया गया था। यह सूचना मिलने के बाद जांच टीम का गठन किया गया था। शुक्रवार की सुबह 11.30 बजे से शुरू हुई जांच रात नौ बजे तक जारी था। इसमें रांची, हजारीबाग और जमशेदपुर के अधिकारी शामिल थे।

इन कंपनियों की हुई जांच

आदित्यपुरऔद्योगिक क्षेत्र की नानक इस्पात प्राइवेट लिमिटेड, चंदूका हाईटेक केवाईएस स्पंज आयरन लिमिटेड, एसजी मल्टीकास्ट, कामशा स्टील, नरेडी इंटरनेशनल, बीएम आयरन एंड स्टील, जुगसलाई की शिव मेटालिक, मानगो दाईगुटू की बजरंग स्टील ट्रेडर्स, बिरसानगर की एलएस कंस्ट्रक्शन, सोनारी आर्दश नगर फेज 11 की नानक इस्पात प्राइवेट लिमिटेड चंदूका हाईटेक के कार्यालय में।

क्यों हुई जांच

ऑनलाइनटैक्स जमा करने के दौरान विभाग को जानकारी मिली थी कि कई कंपनियों की खरीदारी और बिक्री में काफी अंतर है। इस अंतर के कारण विभाग को राजस्व का नुकसान हो रहा है। फॉर्म सी में काफी अनियमितता पाई गई थी। मामला पकड़ में आने के बाद वाणिज्य कर विभाग के अनुसंधान कोषांग ने इन कंपनियों के कारोबार पर नजर रखना शुरू कर दिया था। जांच में अनुसंधान कोषांग को यह भी जानकारी मिली कि कई कंपनियों सिर्फ कागज पर ही चलाई जा रही हैं। इसके बाद मुख्यालय ने टीम गठन जांच करने का फैसला किया।

पहली नजर में सूचना सही

इसबाबत वाणिज्य कर विभाग के संयुक्त आयुक्त (प्रशासन) रंजन कुमार सिन्हा ने बताया कि जांच अभी प्रारंभिक चरण में है। जिस तरह की शिकायतें मिल रही थी वह प्रथमदृष्टया सही पाई गईं हैं। जांच कई दिनों तक चलेगी। इसके बाद ही विभाग किसी नतीजे पर पहुंचेगा। जांच के बाद इस बात का भी खुलासा होगा कि किस कंपनी ने किस स्तर पर कर चोरी की। इसके बाद पेनाल्टी के साथ कर वसूली की जाएंगी।