निक्को पार्क में डांडिया नाइट 30 को
जमशेदपुर | खालसाराज प्रोडक्शन और एसोसिएट्स पार्टनर की ओर से नवरात्र पर निक्को जुबिली पार्क में 30 सितंबर को डांडिया नाइट का आयोजन किया जाएगा। इसमें गुजरात पंजाब की सांस्कृतिक झलक दिखेगी। कार्यक्रम के प्रमुख आयोजक खुशविंदर सिंह ने शुक्रवार को पत्रकारों से कहा कि कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों को मौका दिया जाएगा। उनका चयन 28 सितंबर की सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक खालसा क्लब में किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रवेश के लिए पास की सुविधा है।