पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मंत्रोच्चार के बीच हुई देवी की पूजा

मंत्रोच्चार के बीच हुई देवी की पूजा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर | लोकोकॉलोनी टाटानगर, श्रीराम मंदिर में नौ दिवसीय श्री ललिता प्रीतम महोत्सव के दूसरे दिन शुक्रवार को भी अनेक धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए। पूजा की शुरुआत गणपति होम के साथ हुई। इसके बाद सुबह साढ़े सात बजे ललिता देवी का अभिषेक, चंडी पारायण, सर्वदेवी की पूजा, कुमारी पूजा चंडी होम वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच हुआ। वहीं शाम सात बजे परिवार की सुख शांति के लिए महिलाओं ने विधि विधान से कुमकुम पूजा की। पूजा कराने के लिए आंध्रा से पुरोहितों का एक दल शहर आया है। पूजा में मुख्य यजमान की हैसियत से एनवीआर मूर्ति मौजूद थे। पूजा संपन्न कराने में उमा महेश्वर, चंद्रा मोली, वाई प्रसाद, एन अखिलेश , के हरि, के रवि कुमार ने अहम योगदान दिया।