मां ब्रह्मचारिणी से मांगा आशीर्वाद
जमशेदपुर | नवरात्रके दूसरे दिन भक्तों ने मां दुर्गा की ब्रह्मचारिणी स्वरूप की पूजा कर आशीर्वाद मांगा। पूजा को लेकर शुक्रवार सुबह से ही श्रद्धालु मां का दर्शन करने पहुंचने लगे थे। घर में भी भक्तों ने मां दुर्गा की पूजा की। इस दौरान मंदिर परिसर में दुर्गा सप्तशती के मंत्र गूंजते रहे।