पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिक्षकों ने स्ट्रेस मैनेजमेंट को जाना

शिक्षकों ने स्ट्रेस मैनेजमेंट को जाना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर. जमशेदपुरपब्लिक स्कूल में शनिवार को स्ट्रेस मैनेजमेंट पर शिक्षक शिक्षिकाओं के लिए वर्कशॉप का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में प्रमिता मित्रा भौमिक उपस्थित थीं। इस दौरान उन्होंने शिक्षकों को तनावमुक्त रहने का तरीका बताया। उन्होंने कहा कि तनाव कई प्रकार की समस्याओं को जन्म देता है। इससे लोग विचलित हो जाते हैं और अपने को केंद्रित नहीं कर पाते हैं। इस दौरान उन्होंने शिक्षकों को बताया कि वे किस प्रकार बच्चों के स्ट्रेस को दूर कर सकते हैं। मौके पर स्कूल की प्रिंसिपल नमिता अग्रवाल समेत काफी संख्या में शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थीं।