पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बैठक में कई बिंदुओं पर हुई चर्चा

बैठक में कई बिंदुओं पर हुई चर्चा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर. भारतस्काउट एंड गाइड की बैठक शनिवार को केरला समाजम मॉडल विद्यालय में स्काउट एंड गाइड के असिस्टेंट कमिश्नर एपीआर नायर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में स्टेट कमिश्नर (स्काउट) मनोज यादव, स्टेट वाइस प्रेसिडेंट प्रकाश कुमार खेमानी, ज्वाइंट स्टेट सेक्रेटरी दीपक कुमार झा, नरेश कुमार समेत 32 स्कूलों के स्टाउट एंड गाइड के प्रतिनिधि शामिल हुए। बैठक में जिले में चल रहे विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। वहीं, जिले की सभी यूनिट को 19 सितंबर को सर्टिफिकेट प्राप्त करने को कहा गया। मनोज यादव ने कहा कि जिला स्तर पर स्काउट एंड गाइड के बच्चों को ट्रेनिंग देना जरूरी है। इसके लिए मिलकर काम करना होगा। बैठक में जनवरी में जयपुर में होने वाले भारत स्काउट एंड गाइड के जम्बूरी कैंप की तैयारी की भी समीक्षा की गई। साथ ही जम्मू कश्मीर के बाढ़ पीड़ितों की अगर कोई यूनिट मदद करना चाहती है, तो उसे स्टेट शाखा से संपर्क करने को कहा गया। अंत में एपीआर नायर ने धन्यवाद ज्ञापन किया।