पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दुकानदार की पिटाई, तोड़फोड़

दुकानदार की पिटाई, तोड़फोड़

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर. बिरसानगरजोन नंबर- 7 के दुकानदार रामवृक्ष प्रजापति ने बिरसानगर थाना में बस्ती के अमोद कुमार समेत 3-4 अज्ञात लोगों पर रंगदारी और दुकान में तोड़फोड़ करने का प्राथमिकी दर्ज कराई है। रामवृक्ष के अनुसार उनकी राशन की दुकान है। 10 सितंबर को अमोद कुमार और उसके साथी दुकान पहुंचे और उनसे रंगदारी मांगने लगे। उन्होंने इसका विरोध किया, तो वे मारपीट करने लगे। इस दौरान उनलोगों ने दुकान में तोड़फोड़ की। इसके बाद गल्ला से 3 हजार रुपए, सोने की चेन घड़ी छीन कर फरार हो गए।