पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 131 लोग भाजपा में हुए शामिल

131 लोग भाजपा में हुए शामिल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर. भाजपाकदमा मंडल द्वारा शनिवार को सदस्यता ग्रहण अभियान चलाया गया। इस अभियान में कांग्रेस, आजसू और जेएमएम के 131 कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, पूर्व विधायक सरयू राय, सांसद विद्युतवरण महतो ने पार्टी में शामिल होने वाले सभी लोगों का माला पहना कर स्वागत किया। समारोह को संबोधित करते हुए अर्जुन मुंडा ने कहा कि संगठन में कार्य करने वाले सभी लोगों का कर्तव्य है कि वे संगठन की मजबूती के लिए काम करें और लोगों को पार्टी से जोड़ें। कार्यक्रम को सरयू राय विद्युतवरण महतो ने भी संबोधित किया। मौके पर जिला अध्यक्ष नंदजी प्रसाद, गणेश महाली, राकेश सिंह, मनीष पांडे, मनोज सिंह, सरोज महापात्रा, रतन महतो, नीरज सिंह, राकेश पांडेय आदि उपस्थित थे।