पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हज यात्रियों का पहला जत्था रवाना

हज यात्रियों का पहला जत्था रवाना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दिल में अल्लाह के घर की जियारत, नबी (सअ) के रौजा-ए-मुबारक के दीदार की तमन्ना और जुबां पर ‘लब्बैक अल्लाह हुम्मा लब्बैक’ की तकबीर के साथ शहर के 25 लोगों का पहला जत्था शनिवार की सुबह हज के लिए रवाना हुआ। इनकी फ्लाइट शाम को रांची से जेद्दा के लिए रवाना हुई। इसके पहले हज यात्रियों का समारोहपूर्वक और सामूहिक दुआ के साथ गांधी मैदान से रवाना किया गया। कार्यक्रम का आयोजन सामाजिक संस्था इत्तेहादुल मुस्लेमीन ने किया। इस अवसर पर काफी संख्या में उलेमा-उ-कराम, सामाजिक कार्यकर्ता, आम महिला पुरुष सामूहिक दुआ और यात्रियों से मिलने के लिए मौजूद थे।

कुरानपाठ के साथ आरंभ हुआ कार्यक्रम



मौलानाअब्दुल जब्बार के कुरान पाठ के साथ कार्यक्रम आरंभ हुआ। इसके बाद मौलाना अब्दुल रशीद ने हज की फजीलत के बारे में बताया और हाजियों से अल्लाह के घर जाकर अपने परिजनों, कौम देश के लिए दुआ करने की गुजारिश भी की।

आज जाएगा दूसरा जत्था

रविवारको हज के लिए शहर से 21 यात्रियों का दूसरा जत्था रांची के लिए रवाना होगा। इसके लिए रविवार को सुबह 8.30 बजे कार्यक्रम होगा, जिसमें इमारत-ए-शरिया के प्रमुख काजी सउद आलम कासमी दुआ फरमाएंगे।

इमारत-ए-शरिया ने शुरू की मुहिम

कश्मीरमें आई प्राकृतिक आपदा के पीडितों की सहायता के लिए इमारत-ए-शरिया ने देशस्तर पर मुहिम शुरू किया है। संस्था ने लोगों से आजादनगर स्थित दफ्तर या 9334617212 पर संपर्क करने का आग्रह किया है। काजी सउद आलम कासमी ने लोगों से कश्मीर के लोगों के लिए दुआ करने की भी अपील की है। साथ ही कश्मीर के लोगों को बाढ़ जैसे प्राकृतिक आपदाओं से बचाने के लिए सहयोग राशि देने का आग्रह किया। ताकि कश्मीर के लोगों तक राहत सामग्री पहुंचाई जा सके।

फूल माला से लोगों ने किया स्वागत

संस्थाके अध्यक्ष फिरोज खान, सचिव डॉ अफरोज शकील समेत अन्य सदस्यों ने हज यात्रियों का फूल माला के साथ स्वागत किया और उन्हें तस्बीह, टोपी और जायनमाज उपहार स्‍वरूप भेंट किया। इसके बाद मौलाना हरून रशीद ने दुआ फरमाई। दुआ के बाद यात्रियों से मिलने वालों का तांता लग गया। हज यात्री अलग-अलग वाहनों से रांची स्थित बिरसा मुंडा हवाई अड्डा के लिए रवाना हुए। इत्तेहादुल मुस्लेमीन की तरफ से बस की भी व्यवस्था की गई थी।

गांधी मैदान से हज यात्रियों कोे रांची रवाना करते समाज के लोग।