लघु फिल्म फेस्टिवल 15 16 को
जमशेदपुर. टाटास्टील की सोसायटी फॉर प्रोमोशन ऑफ प्रोफेशनल एक्सलेंस (एसपीपीई) और मीडिया मंत्र एकेडमी 15 और 16 सितंबर को लघु फिल्म फेस्टिवल का आयोजन करेगी। फिल्म फेस्टिवल बिष्टुपुर स्थित एसएनटीअाई हॉल में होगा। फेस्टिवल प्रतियोगिता खंड और गैर प्रतियोगिता खंड दो भाग में होगा। प्रतियोगिता खंड में झारखंड के निर्माता निर्देशकों द्वारा राज्य में निर्मित फिल्में दिखाई जाएंगी। गैर प्रतियोगिता खंड में झारखंड के बाहर की फिल्में दिखाई जाएंगी। इसमें मुंबई, दिल्ली, ओड़िशा, यूपी और नेपाल की फिल्म शामिल हैं। प्रतियोगिता खंड में सर्वश्रेष्ठ फिल्म को 15 हजार और गैर प्रतियोगिता खंड में सर्वश्रेष्ठ फिल्म को 10 हजार रुपए पुरस्कार दिया जाएगा। फेस्टिवल का उदघाटन मुख्य अतिथि गायत्री सिंह 15 सितंबर की शाम पांच बजे करेंगी।