पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • संघ की संगोष्ठी में जुटे समाज के दिग्गज

संघ की संगोष्ठी में जुटे समाज के दिग्गज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झारखंड क्षत्रिय संघ की ओर से शुक्रवार को राम मंदिर, बिष्टुपुर के सभागार में स्वतंत्र भारत में क्षत्रिय कहां विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष शंभूनाथ सिंह ने की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में ठाकुर लोकेंद्र सिंह कालवी विशिष्ट अतिथि के रूप में डाॅ. श्वेताभ सुमन, प्रताप आदित्य सिंहदेव, चंद्रगुप्त सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर संगोष्ठी का उदघाटन किया। अतिथियों ने क्षत्रिय समाज की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर प्रकाश डालते हुए स्वतंत्र भारत से पहले क्षत्रियों की स्थिति स्वतंत्र भारत में क्षत्रियों की स्थिति पर अपने विचार रखे। साथ ही समाज को संगठित कर अपने ऐतिहासिक गौरव को संपूर्ण भारत में कायम करने का संकल्प लिया। संगोष्ठी में समाज के दिग्गज भी शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन डाॅ. एमएस सिंह मानस धन्यवाद ज्ञापन अविनाश सिंह राजा ने दिया। स्वागत भाषण प्रभाकर सिंह ने दिया।

कार्यक्रम में सम्मानित की गई महिलाएं।