पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मां के कई रूपों के होंगे दर्शन

मां के कई रूपों के होंगे दर्शन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीश्री दुर्गापूजा एंड काली पूजा कमेटी, एग्रिको की ओर से इस वर्ष दुर्गा मंदिर का काल्पनिक मॉडल पंडाल बनाया जा रहा है। कमेटी के अध्यक्ष वाईपी सिंह ने बताया कि पंडाल में इस बार फिल्म के माध्यम से मां दुर्गा के विभिन्न रूपों को दर्शाया जाएगा। पंडाल के अंदर बाहर अनेक झांकियां देखने को मिलेंगी। पंडाल निर्माण से लेकर पूजा के आयोजन पर करीब 10 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे। पंडाल की ऊंचाई 60 चौड़ाई 120 फीट होगी। पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर के कारीगरों द्वारा पंडाल का निर्माण किया जा रहा है।

पंडाल एक नजर में

श्रीश्रीदुर्गापूजा एंड काली पूजा कमेटी

स्थान: एग्रिको

स्थापना: 1948

कुललागत : 10लाख

पंडाल: काल्पनिकमंदिर

^इस तरह का पंडाल शहर में पहली बार बनाया जा रहा है। युवा पीढ़ी को ध्यान में रखते हुए इसे बनाया जा रहा है। पंडाल के अंदर बाहर मां की झांकी बनाई जाएगी।^ वाईपीसिंह, अध्यक्ष,श्रीश्री दुर्गापूजा एंड काली पूजा कमेटी

मुख्य आकर्षण

इसबार विद्युत सज्जा के अलावा लोगों को फिल्म के माध्यम से मां दुर्गा के हाथों महिषासुर वध दिखाया जाएगा। वहीं, बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया जाएगा। यह विशेष आकर्षण होगा।

पूजा कमेटी

चेयरमैन-रघुवरदास, अध्यक्ष-वाईपीसिंह, महासचिव-भूपेंद्रसिंह, डिप्टीप्रेसिडेंट- शंकरराव, कोषाध्यक्ष-सपनडे, गणपत पटेल, सदस्य-संजयसिंह, कमलेश सिंह, आनंद, बाबू, कंचन, जयशंकर सिंह, अभय कुमार आदि।