संघ के उपाध्यक्ष के पिता का निधन
जमशेदपुर. झारखंडक्षत्रिय संघ के उपाध्यक्ष सह रेनटेक के निदेशक विमल सिंह के पिता सिद्धिनाथ सिंह का निधन शनिवार की रात आदित्यपुर स्थित आवास पर हो गया। वे 93 वर्ष के थे। विमल ने बताया कि रविवार की सुबह 10 बजे उनके आवास से शव यात्रा निकलेगी। उनका अंतिम संस्कार बिष्टुपुर स्थित पार्वती घाट में किया जाएगा।