पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 162 लोगों की हुई हड्डी जांच

162 लोगों की हुई हड्डी जांच

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर. साकचीगुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी और ब्रह्मानंद अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को नि:शुल्क हड्डी एवं ज्वाइंट रोग जांच शिविर का आयोजन साकची गुरुद्वारा में किया गया। शिविर में अस्पताल के आर्थोपेडिक्स एवं ज्वाइंट रिप्लेसमेंट विभाग के सीनियर डॉ राजेश सिंह, डॉ सुनील कुमार डॉ रोहित कुमार ने सुबह 11 से शाम चार बजे तक 162 लोगों की जांच की और परामर्श दिया। इससे पूर्व शिविर का उदघाटन पूर्व उप मुख्यमंत्री सह भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने किया। उन्होंने मानव सेवा के लिए कमेटी से बढ़-चढ़कर कार्य करने की अपील की। कमेटी द्वारा रघुवर दास को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित भी किया गया। मंच का संचालन उपाध्यक्ष परमजीत सिंह काले और धन्यवाद ज्ञापन प्रवक्ता सतनाम सिंह गंभीर ने दिया।