सुख-शांति के लिए पूजे गए शनि देव
जमशेदपुर. कदमारामनगर स्थित कालीबाड़ी में शनि महोत्सव का आयोजन शनिवार को किया गया, जिसकी शुरुआत महाआरती के साथ हुई। इस अवसर पर शनिदेव का मंत्रोच्चार के बीच अभिषेक किया गया। इसके बाद हवन पूजन शुरू हुआ। इस दौरान मंदिर परिसर में अनेक धार्मिक अनुष्ठान हुए, जिसमें काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। वहीं, एक बजे भक्तों के बीच भोग वितरण किया गया। संध्या बेला में आरती हुई, जिसमें काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने शामिल होकर सुख-शांति मंगलकामना के लिए आशीर्वाद लिया। मंदिर परिसर को भव्य रूप से सजाया गया था। अंत में श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया। अनुष्ठान को सफल बनाने में मोहित चटर्जी आदि ने योगदान दिया।