पटमदा : हत्या का आरोपी पकड़ाया
जमशेदपुर| पटमदापुलिस ने शराब विक्रेता गुरुचरण कुंभकार को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया। गुरुचरण कुंभकार पर कल्याणी कुंभकार की हत्या का आरोप है। इस संबंध में कल्याणी के बयान पर पटमदा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। प्राथमिकी के अनुसार, संबंधी की बेटी और पड़ोसी के बीच मारपीट होते देख कल्याणी ने बीच-बचाव किया। इस बीच गुरुचरण कुंभकार ने शराब की बोतल तोड़कर कल्याणी के पेट में मार दिया। इससे वह घायल हो गई थी। इलाज के दौरान एमजीएम अस्पताल में कल्याणी की मौत हो गई थी।