सैनिक सेवा परिषद ने जताया विरोध
जमशेदपुर|पूर्व सैनिकसेवा परिषद ने पूर्व सैनिकों को मिलने वाली मेडिकल सुविधा बंद होने पर जमशेदपुर में ईसीएचएस (एक्स सर्विसमैन कंट्रीब्यूटरी हेल्थ स्कीम) के प्रभारी अधिकारी कर्नल सी नाथ से मिलकर सोमवार को अपना विरोध दर्ज कराया। परिषद के वरुण कुमार ने कहा कि परिषद संघर्ष करेगा। कर्नल नाथ ने कहा कि इस मामले को लेकर टीएमएच के साथ लगातार वार्ता हो रही है। उन्होंने परिषद के सदस्यों को जानकारी दी कि क्षेत्रीय ईसीएचएस के कर्नल अनिल अग्रवाल ने ऑनलाइन सुविधा नहीं होने की वजह से सोनारी ईसीएचएस से पूर्व सैनिकों का रेफर बंद करने का आदेश जारी किया है। मौके पर पूर्व सैनिक सुशील सिंह, राजीव रंजन, उत्पल सिन्हा, राजेश कुमार, कमल शुक्ला, जसबीर सिंह, पवन कुमार, रामावतार सिंह, अश्विनी कुमार, मनोज ठाकुर, तारकेश्वर मल्ल, राजीव कुमार सिंह, सुरेन्द्र सिंह, जावेद हुसैन, अनिल सिंह, चंदन सिंह, अवधेश कुमार, जीतेन्द्र सिंह मौजूद थे।