देसी कट्टा के साथ एक धराया, जेल
जमशेदपुर| गोलमुरीथाना अंतर्गत नामदा बस्ती नानक नगर निवासी बलविंदर सिंह के पुत्र गजराज सिंह को पुलिस ने देसी कट्टा के साथ रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। रविवार की रात थाना प्रभारी नेहालुद्दीन को गुप्त सूचना मिली कि नानक नगर में एक सिख युवक कमर में पिस्तौल लेकर घूम रहा है। सूचना पर थानेदार ने दारोगा तनवीन खान को दल-बल के साथ घटनास्थल पर भेजा। यहां गजराज की तलाशी लेने पर उसके पास से देसी कट्टा बरामद हुआ, जो लोड नहीं था। सोमवार को गजराज को जेल भेज दिया गया है। दारोगा टी खान के बयान पर उसके खिलाफ गोलमुरी थाना में आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज किया गया है।