ट्रेलर चालक की पिटाई, तीन गिरफ्तार
चांडिल | चौकाथाना के एनएच -33 दिनाई के पास रविवार की रात जमशेदपुर से पटना जा रहे एक ट्रेलर के चालक प्रकाश कुमार को रांची से भुवनेश्वर जा रही आशीर्वाद बस के चालक एस अंसारी, कंडक्टर रविंद्र सिंह खलासी किरण हेम्ब्रम ने मारपीट कर घायल कर दिया। सूचना मिलते ही चौका थाना के एएसआई विजय बहादुर पहुंचे तथा घायल चालक को गंभीर अवस्था में एमजीएम में भर्ती कराया। एएसआई ने बताया कि रविवार की रात को रांची से भुवनेश्वर जा रही आशीर्वाद बस को ट्रेलर रगड़ कर रांची की ओर चलते बना। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।