पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महिला हेल्पलाइन पर कब्जा जमाने पहुंची पूर्व संचालिका, एक घंटा हंगामा

महिला हेल्पलाइन पर कब्जा जमाने पहुंची पूर्व संचालिका, एक घंटा हंगामा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जेल जा चुकी है पूर्व संचालिका >>

महिला हेल्पलाइन की पूर्व संचालिका नरगिस पूर्व में जेल जा चुकी है। अगस्त में वह जमानत पर जेल से निकली थी।

महिला पुलिसकर्मी का डंडा तोड़ा

जमशेदपुर | अनुमंडलाधिकारीभवन में चल रहे महिला हेल्पलाइन पर कब्जा जमाने के लिए मंगलवार को पूर्व संचालिका नरगिस उर्फ रवीना खातून पहुंची। नरगिस ने हेल्पलाइन के दरवाजे पर लगे ताला को हथौड़ी से तोडऩे का प्रयास किया। जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस से भी वह उलझा गई। नरगिस ने महिला सिपाही से डंडा छीनकर उसे तोड़ दिया। इस दौरान महिला सिपाही के साथ पहुंचे अन्य जवान भी मूकदर्शक बने रहे।

पूर्व संचालिका रवीना खातून जबरन महिला हेल्पलाइन में कब्जा जमाने पहुंची थी। उसने महिला सिपाही के साथ धक्का-मुक्की की है। महिला के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।\\\' एस.कार्तिक, सिटीएसपी