ऑनलाइन कर सकते हैं मां दुर्गा के दर्शन
नवरात्रकी शुरुअात हो गई। हर तरफ मां दुर्गा पूजा की धूम है। कई श्रद्धालु वैष्णो देवी समेत देश के प्रमुख मंदिरों में मां दुर्गा के स्वरूप का दर्शन करना चाहते हैं। सबके लिए यह संभव नहीं है कि वे देश के कोने-कोने में अवस्थित मंदिरों में जाकर मां का दर्शन कर सकें। ऐसे में आप परेशान हों। आप नवरात्र में नौ दिन तक घर बैठे ही देवी के नौ दिव्य स्वरूपों की ऑनलाइन पूजा कर सकते हैं। प्रसाद भी बुक करा सकते हैं। जमशेदपुर के सुधीर कुमार के अनुसार, देशभर के प्रमुख मंदिरों में ऑनलाइन पूजा कराने की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। निर्धारित राशि देकर मैहर देवी, मां शारदा, वैष्णो देवी, मुंबई का महालक्ष्मी मंदिर समेत अन्य में पूजा की जा सकती है। बस वेबसाइट पर जाकर एक क्लिक करें और बुकिंग कराएं। मालूम हो कि सुधीर ने साथियों के मिलकर भोजपुरिया. कॉम बनाया है। वे देश के किसी भी शहर में रहने वाले लोगों तक छठ पूजा का प्रसाद भिजवाते हैं। इसके लिए वे कोई शुल्क नहीं लेते। सुधीर की वेबसाइट से जुड़कर छठ का प्रसाद मंगाया जा सकता है।
वेबसाइट जहां करा सकते हैं बुकिंग
// www.ishwarbhakti.com
//
// www.goddes4u.in
//http://www.maasharda.com/live_darshan.html
//http://www.madhyapradeshtourism.com/placetovisit/maihar.htm
नवरात्र पर दोस्तों रिश्तेदारों को देने के लिए वेबसाइट पर विशेष गिफ्ट की भी व्यवस्था है। निर्धारित राशि देकर सुविधा का लाभ लिया जा सकता है।
नवरात्र गिफ्ट भी मौजूद
कई सरकारी गैर सरकारी वेबसाइट पर ऑनलाइन पूजा का ऑप्शन दिया गया है। आप इसे क्लिक कर ऑनलाइन पूजा कर सकते हैं। वैष्णो देवी मंदिर के लिए आप श्रीमाता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर स्पेशल पूजा की बुकिंग करवा सकते हैं। इसके लिए आपको वेबसाइट पर उपलब्ध फॉर्म भरना होगा। क्रेडिट, डेबिट कार्ड या फिर डिमांड ड्राफ्ट के जरिए पेमेंट करना होगा। विभिन्न मंदिरों के लिए अलग-अलग पैकेज उपलब्ध है।
एेसे कर सकते हैं बुकिंग