- Hindi News
- बैंक में दिनदहाड़े घुसे 2 चाेर ~10 लाख लेकर चलते बने
बैंक में दिनदहाड़े घुसे 2 चाेर ~10 लाख लेकर चलते बने
बिष्टुपुरके कमानी सेंटर स्थित यूनियन बैंक के शाखा में शुक्रवार को दिनदहाड़े 10 लाख रुपए की चोरी हो गई। चोर बैंक में घुसे, कैशरूम से रुपए उठाए और बैंक परिसर से निकलकर पैदल ही चलते बने। सुबह करीब 11 बजे घटना हुई, उस वक्त बैंक में कई ग्राहक मौजूद थे। चोरों ने सारी घटना को महज 20 मिनट के अंदर अंजाम दिया।
घटना के बाद बैंक में करीब 20 मिनट तक अफरा-तफरी मची रही। सूचना पाकर पुलिस पहुंची और बैंक अधिकारियों से जानकारी ली। चोरों का हुलिया जाना। कर्मचारियों के अनुसार, ग्राहक बनकर दो बदमाश बैंक में घुसे थे। इनमें से एक मध्यम और दूसरा लंबे कद का था। एक काउंटर पर खड़ा रहा और दूसरा कैशरूम में घुसकर 10 लाख लेकर भाग गए। मालूम हो कि बैंक में तो सीसीटीवी कैमरा है अौर ही घटना के वक्त सुरक्षा गार्ड तैनात थे।
बैंक में जीर्णोद्धार कार्य हो रहा है। इसलिए सीसीटीवी कैमरा एक सप्ताह से हटा दिया गया है। एक साल से सुरक्षाकर्मी नहीं है। इसके लिए कई बार वरीय अधिकारियों को पत्र लिखा गया है, पर सुनवाई नहीं हुई। काम जल्द पूरा करने के लिए मजदूर दिन रात बैंक परिसर में ही रहकर काम कर रहे हैं। बैंकिंग आवर के बाद कैश स्ट्रांग रूम में रहता है। वरीय अधिकारियों समेत उच्चाधिकारियों को घटना की जानकारी दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।\\\'- निरंजनकुमार, शाखाप्रबंधक, यूनियन बैंक बिष्टुपुर
मैं कैश काउंटर पर थी। सुबह 11 बजे दो युवक पीछे से काउंटर पर आए और 10 लाख रुपए लेकर भाग गए। मैं चिल्लाई, लेकिन वे भाग निकले। बैंक में सुरक्षा नाम की चीज नहीं है। कई बार शाखा प्रबंधक से कहा गया है, पर उन्होंने ध्यान नहीं दिया।\\\' ज्यामजुमदार, कैशइंचार्ज
एक साल से बैंक में नहीं हैं सुरक्षा कर्मी
कर्मचारियोंके अनुसार, बैंक परिसर में 10 दिनों से जीर्णोद्धार कार्य हो रहा है। दिन-रात मजदूर यहां काम कर रहे हैं। लिहाजा, कैश काउंटर से लेकर अधिकारियों का चैंबर खुला रहता है। वहीं, बैंक में पिछले एक साल से सुरक्षाकर्मी नहीं है। शाखा प्रबंधक के अनुसार वे कई बार वरीय अधिकारियों को पत्र लिख चुके हैं, पर कोई सुनवाई नहीं हुई।
पूछताछ करते पुिलस अधिकारी।
सुरक्षा की अनदेखी पर आरोप-प्रत्यारोप
सुरक्षामें सेंध के सवाल पर बैंक कर्मी अधिकारी आरोप-प्रत्यारोप करते रहे। बैंक की कैश इंचार्ज जया मजूमदार ने शाखा प्रबंधक निरंजन कुमार पर सु