पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टीआरएफ में 8.33% बोनस अधिकतम ‌~31,905 मिलेगा

टीआरएफ में 8.33% बोनस अधिकतम ‌~31,905 मिलेगा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टीआरएफकर्मचारियों को 8.33 प्रतिशत बोनस के साथ 3100 रुपए एक्सग्रेशिया मिलेगा। कंपनी प्रबंधन और यूनियन में शुक्रवार को बोनस समझौता हुआ। कर्मचारियों को अधिकतम 31,905 और न्यूनतम 8,490 रुपए मिलेंगे। कर्मचारियों की बोनस राशि 27 सितंबर को उनके बैंक खाता में चली जाएगी।

समझौता के बाद कंपनी के एमडी सुधीर देवरस ने कहा कि आने वाले समय में कंपनी का विकास तेजी से होगा, जिसमें आर्थिक विकास के साथ आधारभूत संरचना का विकास होगा। यूनियन अध्यक्ष राकेश्वर पांडे ने कहा कि कर्मचारियों की मेहनत की बदौलत कंपनी का निरंतर विकास हो रहा है।

इस आधार पर समझौता

16सितंबर 2010 को टीआरएफ प्रबंधन और टाटा रॉबिन्सन फ्रेजर लेबर यूनियन के बीच बोनस समझौता हुआ था। इसमें कहा गया है कि कंपनी का उत्पादन, टर्नओवर और मुनाफे के आधार पर बोनस राशि तय होगी। समझौता के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2013-14 के दौरान कर्मचारियों को 8.33 प्रतिशत बोनस राशि बन रहा था। यूनियन ने एक्सग्रेशिया की मांग की। प्रबंधन 3100 रुपए एक्सग्रेसिया देने पर राजी हुआ।

इन्होंनेकिए हस्ताक्षर : कंपनीके एमडी सुधीर देवरस, चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर पीके टिबड़ेवाल, वीपी आर भादुड़ी, चीफ (एफ एंड ए) एस ब्रह्मा, एजीएम कुमार, सीनियर डिवीजनल मैनेजर सी दत्ता, यूनियन से अध्यक्ष राकेश्वर पांडे, महामंत्री आरके राही, डिप्टी प्रेसिडेंट एमएच हीरामाणिक, उपाध्यक्ष आरबी राय, एसके झा, बी पूर्ति अन्य पदाधिकारी।