8 को लगेगा चंद्रग्रहण दिखेगी चांदनी रात
आगामी8 अक्टूबर को शरद पूर्णिमा पर चंद्रमा ग्रहण की गिरफ्त में रहेगा। जमशेदपुर में ग्रहण शाम 6 बजकर 5 मिनट पर हट जाएगा और यदि बादल साफ रहा तो लोग शरदोत्सव पर चांदनी रात का नजारा देख सकेंगे। धार्मिक मान्यता है कि इस रात चंद्रमा से अमृत बरसता है। भगवान की प्रतिमाओं को इस रात नौका विहार कराने की भी परंपरा है।
आचार्य पंडित रमेश कुमार उपाध्याय के अनुसार, 8 अक्टूबर को चंद्रमा के साथ मीन राशि में केतु, कन्या राशि में राहू होने पर चंद्रग्रहण की स्थिति बनेगी। जमशेदपुर में यह ग्रहण रेवती नक्षत्र मीन राशि में दोपहर 3 बजकर 54 मिनट से शुरू होकर शाम 6 बजकर 5 मिनट तक रहेगा। इस तरह 2 घंटे 9 मिनट चंद्रग्रहण रहेगा। इस अवधि में खंडग्रास चंद्रग्रहण होगा। जमशेदपुर समेत इसे देश के पूर्वोत्तर राज्यों पूर्व एशियाई देशों में देखा जा सकेगा।
पंडित उपाध्याय के अनुसार, ग्रहण का सूतक ग्रहण प्रारंभ होने से 9 घंटे पहले सुबह 6.54 बजे प्रारंभ होगा। बालक, वृद्ध और मरीजों के लिए सूतक ग्रहण के तीन घंटे पहले से माना जाएगा।
ग्रहण एक नजर में
शुरू दोपहर3.54 बजे, समाप्तशाम6.05 बजे
राशियोंपर प्रभाव
शुभ-वृष, मिथुन, तुला, मकर
अशुभ- मेष, कर्क, सिंह, कन्या, वृश्चिक, धनु, कुंभ, मीन