- Hindi News
- विश्व हृदय दिवस कल दौड़ेंगे शहर के डॉक्टर
विश्व हृदय दिवस कल दौड़ेंगे शहर के डॉक्टर
28सितंबर को विश्व हृदय दिवस मनाया जाएगा। इस मौके पर हृदय स्पर्श फाउंडेशन, आईएमए जमशेदपुर जायसवाल युवा मंच के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को सुबह साढ़े छह बजे मोदी पार्क से वाक फॉर हार्ट कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
वाक मोदी पार्क से शुरू होकर कीनन स्टेडियम होते हुए जुबली पार्क होते हुए वापस मोदी पार्क पहुंचेगा। यह निर्णय शुक्रवार को बाराद्वारी में फाउंडेशन के कार्यालय में हुई संयुक्त बैठक में लिया गया। बैठक में भारत में युवा हृदय रोगियों की बढ़ती संख्या पर परिचर्चा की गई। इसमें हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ संतोष गुप्ता ने कहा कि दुनियाभर में सबसे अधिक लोगों की मौत हृदय रोग से होती है। यह संख्या एक वर्ष में एक करोड़ 70 लाख के आसपास है। उन्होंने कहा कि भारत में भी हृदय रोगियों की संख्या तेजी से बढ़ रही है।
उन्होंने कहा कि 80 प्रतिशत मामले में युवा रोगियों की इस बीमारी से होने वाली मौत रोकी जा सकती है। कार्यक्रम में डॉ राजीव मिश्रा, डॉ दिलीप कुमार, डॉ अमित, डॉ समीर, डॉ मृत्युंजय कुमार, डॉ रामनरेश राय, डॉ मनोज, डॉ जीसी मांझी, डॉ एके लाल, डॉ अशोक कुमार ज्ञान चंद जायसवाल, सुनील प्रसाद, विनित जायसवाल, रवि प्रकाश, संतोष जायसवाल आदि उपस्थित थे।