पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चेक बाउंस मामले में इश्तेहार जारी

चेक बाउंस मामले में इश्तेहार जारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर | डेढ़लाख रुपए का चेक बाउंस होने के मामले में प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी अशोक कुमार की अदालत ने शुक्रवार को आरोपी दामोदर प्रसाद (कुलुपटांगा आरआईटी निवासी) के खिलाफ इश्तेहार जारी किया है। दामोदर के खिलाफ शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर तीन निवासी शेखावत खान ने चेक बाउंस का मामला कोर्ट में दायर किया था। इसमें दामोदर पर आरोप है कि शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर तीन स्थित अपने मकान को 9 लाख रुपए में शेखावत से बेचने का सौदा तय किया था। बाद में वह मकान बेचने से इंकार कर दिया था। आस पास के लोगों की हस्तक्षेप से दामोदर ने शेखावत को कुछ रुपए लौटाए और डेढ़ लाख का चेक जारी किया था। उक्त चेक रुपए की कमी की वजह से बाउंस कर गया था। कोर्ट ने आरोपी की अनुपस्थिति को देखते हुए इश्तेहार जारी किया है।