पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कल्याण मंत्री से मिले सिख समाज के लोग

कल्याण मंत्री से मिले सिख समाज के लोग

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर | शहरके सिख समुदाय के लोगों ने सोमवार को रांची में प्रदेश के कल्याण मंत्री लुइस मरांडी से मुलाकात की। समाज के प्रतिनिधिमंडल ने कल्याण मंत्री को सिखों की समस्याओं से अवगत कराया। जाति प्रमाण पत्र नहीं मिलने से बच्चों का स्कूल में नामांकन कराने में हो रही दिक्कत के अलावा अन्य परेशानियों से अवगत कराया गया। समस्याओं का ज्ञापन देखते हुए कल्याण मंत्री ने शीघ्र समाधान का आश्वासन प्रतिनिधिमंडल को दिया। प्रतिनिधिमंडल में झारखंड प्रदेश गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार शैलेंद्र सिंह, बारीडीह के चेयरमैन बलबीर सिंह, प्रधान अमरजीत सिंह, टुइलाडुंगरी गुरुद्वारा के प्रधान जसबीर सिंह, महासचिव सोहण सिंह, गोलपहाड़ी के प्रधान इंदरजीत सिंह, सेंट्रल सिख स्त्री सत्संग सभा की प्रधान बीबी कमलजीत कौर, चेयरमैन दलबीर कौर आदि शामिल थे।