- Hindi News
- नेपाली समाज के उत्थान के लिए सदस्य आगे आएं : अध्यक्ष
नेपाली समाज के उत्थान के लिए सदस्य आगे आएं : अध्यक्ष
जमशेदपुर | नेपालीसेवा समिति की बैठक सोमवार को गोलमुरी में हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए अध्यक्ष रामनारायण ने कहा कि समाज के विकास उन्नति के लिए समाज के सभी लोगों को आगे आने की जरूरत है। इस दौरान सदस्यों ने अनेक मुद्दों पर चर्चा की। इसमें तीन मार्च को थीम पार्क में वनभोज का आयोजन करने का निर्णय लिया गया। निर्णय लिया गया कि प्रत्येक महीने सदस्यों से शुल्क लिया जाएगा, जिससे समाज के गरीब बच्चों की शिक्षा में सहयोग, पशुपतिनाथ मंदिर का सौंदर्यीकरण विस्तार किया जाएगा। समिति परिसर में नए हॉल का निर्माण कराया जाएगा। रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। बैठक में सुखदेव गुरुंग, राजेश शशि वीर राजा, बी बहादुर, सुमित, शंकर थापा, लोक अधिकारी, अमन, मोहन आदि उपस्थित थे।