- Hindi News
- वर्तमान में बेहतर करें, तो भविष्य सुरक्षित: वर्मा
वर्तमान में बेहतर करें, तो भविष्य सुरक्षित: वर्मा
मेडिकलसाइंस के अनुसार सभी बीमारियों का केंद्र मस्तिष्क है। इसलिए न्यूरो लिगेस्टिक प्रोग्राम (एनएलपी) के तहत मस्तिष्क में बदलाव कर लोगों को तनावमुक्त किया जाता है। इससे लोगों की कार्यक्षमता बढ़ती है। एनएलपी से दिमाग का संचालन करने वाली प्रणाली को सुदृढ़ भी किया जाता है। उक्त बातें ट्रेनर राम वर्मा ने कही। वे झारखंड वन विभाग की ओर से सोमवार को मानगो स्थित वन विभाग के सभागार में उच्चतम कार्यक्षमता (पीक परफॉरमेंस) पर आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला के उदघाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि पदाधिकारी सरकारी कार्य को निजी काम समझकर करेंगे, तो भी कार्यक्षमता बढ़ जाएगी। भूत-भविष्य का चिंता करने के बजाय वर्तमान में बेहतर प्रदर्शन करें, तो भविष्य खुद सुरक्षित हो जाएगा। उन्होंने कार्यशाला में तनावमुक्त होकर उच्चतम कार्यक्षमता के साथ पदाधिकारियों को काम करने के लिए कई टिप्स दिए। साथ ही चेतना और अवचेतना संबंधित समस्याओं के निष्पादन के सुलभ तरीके बताए।
पदाधिकारियोंकी कार्यक्षमता का विकास करना उद्देश्य
सिंहभूमके क्षेत्रीय मुख्य वन संरक्षक वाईके सिंह चौहान ने कहा कि झारखंड सरकार वन विभाग द्वारा पदाधिकारियों की उच्चतम कार्यक्षमता का विकास करने के उद्देश्य से यह कार्यशाला आयोजित की गई है। इसमें कुशल ट्रेनर द्वारा पदाधिकारियों को तनावमुक्त होकर उच्चतम कार्यक्षमता के साथ सरकारी और पारिवारिक कार्यों का निष्पादन करने के टिप्स दिए जा रहे हैं। यह कार्यशाला मंगलवार को सुबह 8.30 बजे से शुरू होगी।
कार्यशाला में उपस्थित लोगों को जानकारी देते राम वर्मा।